![]()
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से गुमला के समाजसेवी दीपांकर कुमार ने शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दीपांकर कुमार ने पूर्व राज्यसभा सांसद के लंबे सार्वजनिक जीवन, सामाजिक योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी होता है। उन्होंने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर से लाए गए प्रसाद को भेंट करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद ने दीपांकर कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में शिष्टाचार मुलाकात, आपसी सम्मान और आध्यात्मिक आस्था का विशेष महत्व है। समाज के युवा यदि सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक कार्यों में आगे आएं तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है। वहीं मुलाकात के दौरान क्षेत्र में चल रहे सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। मौके पर निश्चय वर्मा, शास्वत प्रसाद, नीरज कुमार, सूर्या साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link