भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Office Etiquettes | Things Never to Discuss at Work: ऑफिस में गलती...


नई दिल्ली (Office Etiquettes). हम अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा ऑफिस यानी वर्कप्लेस पर बिताते हैं. ऐसे में सहकर्मियों (Colleagues) के साथ अच्छी ट्यूनिंग होना, हंसना-बोलना और लंच शेयर करना बहुत सामान्य बात है. कई बार काम का माहौल हल्का करने के चक्कर में हम दूसरों को अपना दोस्त मान बैठते हैं और उनके साथ अपनी पर्सनल बातें शेयर करने लगते हैं. लेकिन याद रखिए, ऑफिस आउटर वर्ल्ड से अलग एक प्रोफेशनल जगह है.

हर जगह की अपनी मर्यादाएं और सीमाएं होती हैं. ऑफिस में आपकी बोली गई एक गलत बात या अनजाने में कही गई पर्सनल बात आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है. ऑफिस में अपनी प्रोफेशनल इमेज बनाए रखने और किसी भी बेवजह के विवाद या पॉलिटिक्स से बचने के लिए अपनी लिमिट्स पता होना जरूरी है. जानिए 5 ऐसी बातें, जो आपको अपने वर्कप्लेस पर कभी डिस्कस नहीं करनी चाहिए. इससे आपके करियर पर कभी कोई आंच नहीं आएगी.

ऑफिस में किसी से न कहें ये 5 बातें

आप फ्रेशर हों या अनुभवी, ऑफिस में अपनी इमेज बनाने के लिए लिमिट्स पता होना जरूरी है. आप चाहे जिस भी पद पर हों, उसकी मर्यादा का ख्याल जरूर रखें. ध्यान रखें कि हर व्यक्ति आपका दोस्त नहीं हो सकता है. जानिए 5 ऐसी बातें, जिन्हें ऑफिस में डिसकस करने से बचना चाहिए:

1. अपनी या दूसरों की सैलरी

अपनी सैलरी, बोनस या इंक्रीमेंट का खुलासा सहकर्मियों के सामने कभी न करें. ऑफिस में हर व्यक्ति का पैकेज और परफॉर्मेंस अलग होता है. जब आप अपनी सैलरी शेयर करते हैं तो इससे सहकर्मियों के बीच ईर्ष्या, तुलना या असंतोष पैदा हो सकता है. इससे वर्कप्लेस का माहौल खराब होता है और मैनेजमेंट की नजर में आपकी प्रोफेशनल छवि प्रभावित होती है.

2. राजनीतिक और धार्मिक विचार

राजनीति और धर्म बेहद संवेदनशील विषय हैं. इन पर हर इंसान की अपनी अलग और मजबूत राय होती है. ऑफिस लंच या टी-ब्रेक के दौरान इन मुद्दों पर बहस छिड़ने से आपस में कड़वाहट और मतभेद बढ़ सकते हैं. वर्कप्लेस पर प्रोफेशनल माहौल बनाए रखने के लिए राजनीतिक और धर्म से जुड़ी बहसों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी है.

3. पर्सनल लाइफ की कड़वाहट

हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं. लेकिन अपने घरेलू विवाद, पार्टनर से झगड़े या पर्सनल लाइफ की परेशानियां ऑफिस में शेयर करने से बचें. जब आप लगातार अपनी निजी समस्याओं का जिक्र करते हैं तो लोग आपको कम सीरियस लेने लगते हैं. इससे आपकी एकाग्रता पर भी असर पड़ता है और दूसरों को आपकी निजी जिंदगी में झांकने का मौका मिल जाता है.

4. ऑफिस गॉसिप और बॉस की बुराई

किसी कलीग के बारे में अफवाहें फैलाना या बॉस की पीठ पीछे बुराई करना आपके करियर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है. ऑफिस में बातें बहुत तेजी से फैलती हैं और आज का दोस्त कल आपका प्रतियोगी बन सकता है. अगर आपको काम या मैनेजमेंट से कोई परेशानी है तो सीधे एचआर (HR) या संबंधित व्यक्ति से बात करें, न कि दूसरों के सामने उसका रोना रोएं.

5. जॉब चेंज और करियर प्लान

जब तक आपके पास किसी दूसरी कंपनी का पक्का ऑफर लेटर न आ जाए और आप इस्तीफा न दे दें, तब तक जॉब बदलने के प्लान का जिक्र किसी से न करें. अगर मैनेजमेंट को पता चल जाएगा कि आप नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं तो आपको नए प्रोजेक्ट्स से दूर किया जा सकता है और आपका प्रमोशन भी खतरे में पड़ सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top