![]()
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने की। उन्होंने निष्पादन के लिए गठित टीम को विस्तार से बताया कि प्राप्त आवेदनों को कैसे जांच कर पोर्टल पर समय सीमा के अंदर निष्पादित करना है। गलत नाम, पते और डुप्लीकेट एंट्री को सुधारने की प्रक्रिया पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में बीडीओ सोमनाथ बांकीरा भी उपस्थित थे। उन्होंने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि निष्पादन का काम पूरी पारदर्शिता और तटस्थता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से न कटे। इस अवसर पर डीपीआरओ बेलाल अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमारऔर निष्पादन टीम के सभी सदस्य मौजूद थे। प्रशासन का उद्देश्य 7 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन से पहले सभी दावा-आपत्तियों का निपटारा करना है।
Source link