भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्राउन शुगर के एक साथ एक गिरफ्तार



नगर और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शनिवार को एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया। सुबह से लेकर शाम तक नगर थाना में चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुफस्सिल के जोगीडीह निवासी राबर्ट मुर्मू को 1.18 ग्राम ब्राउन शुगर रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि तीन युवकों को जेल तो नहीं भेजा, पर थाना से छोड़ा भी नहीं था। दरअसल शुक्रवार को पुलिस ने बाबला नामक एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को शहर में तीन जगह पर दबिश दी। पुलिस ने रसिकपुर के मानस दे लाज से राबर्ट और अन्य दो जगह से दो युवकों को हिरासत में लिया। सभी को नगर थाना लाकर पूछताछ की गई। देर शाम को पुलिस ने केवल राबर्ट को जेल भेजा, जबकि बाकी तीन को जेल तो नहीं भेजा, पर थाना से मुक्त भी नहीं किया। पुलिस का कहना है कि राबर्ट के पास से ब्राउन शुगर मिली थी, इसीलिए उसकी गिरफ्तारी की गई है। बाकी के पास से कुछ नहीं मिला, इसलिए जेल नहीं भेजा गया है। सभी को छोड़ भी दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top