![]()
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा बासुकीनाथ स्थित टेंट सिटी पहुंचे और वहां ठहरे श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं का हाल जाना। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से आवासन, पेयजल, स्वच्छता, बिजली और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उनके अनुभव भी सुने। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उपायुक्त मेला क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। दवाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके। उपायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने और स्वास्थ्य संबंधी हर जरूरत पर फौरन सुविधा देने को कहा। उन्होंने दोहराया कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
Source link