भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में दो सगे भाइयों के शव पोखर में मिले:परिवार ने खेत...




पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र स्थित चौड़ार गांव में रविवार देर शाम एक पोखर से दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान उमाशंकर रवि के बेटों आयुष कुमार (12) और पीयूष (7) के रूप में हुई है। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। बच्चों के परिजनों ने गांव के ही नरेश रजक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह धान के खेत में पानी को लेकर नरेश रजक के बेटे से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने 12 घंटे के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। शाम करीब छह बजे लौटने पर बच्चे घर पर नहीं मिले मृतकों के चाचा रामशंकर रवि ने बताया कि परिवार के लोग धान रोपने गए थे। शाम करीब छह बजे लौटने पर बच्चे घर पर नहीं मिले। खोजबीन के दौरान कुछ देर बाद पता चला कि बच्चे पोखर की तरफ थे। ग्रामीणों ने पोखर में उतरकर तलाश की और किनारे से दोनों बच्चों के शव बरामद किए। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरपुर थाना पुलिस रात में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दोनों भाई पोखर तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बच्चों के पिता उमाशंकर रवि फिलहाल हैदराबाद में काम करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top