भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में दो बुजुर्गों की हत्या:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वारकर की...




गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत के मंगरुतल्ला गांव में रविवार की देर शाम दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या जमीन विवाद के कारण हुई है। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय भूषण उर्फ बसंत खेरवार और 70 वर्षीय बुधराम खेरवार के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों गांव में एक ही जगह बुधराम के घर पास मौजूद थे। तभी लगभग चार लोगों ने अचानक से कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमले कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सोमवार को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि दोनों बुजुर्गों का लंबे समय से कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी शनि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, इस घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं, मृतक के परिजन जगदीश असुर ने बताया है कि गांव के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है जिनमें से जगन्नाथ खेरवार,नवरत्न खेरवार,जौहर खेरवार और बुद्धा खेरवार शामिल है। पुलिस चारों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top