भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधानसभा कूच कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन से नहीं माने...


Last Updated:

Jharkhand Student Protest: झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि पहले पानी की बौछार की गई, लेकिन जब इसके बाद भी छात्र नहीं रुके तो हल्का बल प्रयोग किया गया जिसमें कई छात्रों को चोटें आईं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड में वॉटर कैनन से नहीं माने आंदोलनकारी छात्र तो पुलिस ने किया लाठीचार्जZoom

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज.

रांची. झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच सोमवार को टकराव की स्थिति बन गई. विधानसभा कूच कर रहे छात्रों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए आखिरी बैरिकेड को भी तोड़ दिया और विधानसभा की ओर बढ़ने लगे. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या के सामने यह कोशिश कामयाब नहीं हुई. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

छात्रों का आरोप, अचानक शुरू हुआ लाठीचार्ज

लाठीचार्ज के बाद कुछ छात्रों ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया. एक घायल छात्र ने कहा कि सरकार की ओर से इस तरह की कार्रवाई ठीक नहीं है. एक अन्य छात्र ने दावा किया कि पुलिस ने सिर, मुंह, पेट और पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर लाठी मारी. प्रदर्शन में शामिल एक अन्य छात्र ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, तभी पीछे से पुलिस पहुंची और लाठीचार्ज शुरू कर दिया. कुछ छात्रों ने दावा किया कि कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों को चोट आई है.

पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि पुलिस को इस वैकल्पिक रास्ते से छात्रों के आगे बढ़ने की जानकारी नहीं थी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विधानसभा के आसपास पहले से ही कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी. लेकिन छात्रों के दूसरे रास्ते से आगे बढ़ने के बाद पुलिस के सामने नई चुनौती पैदा हो गई. इसके बाद वहां भी पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई.

वॉटर कैनन के बाद लाठीचार्ज

दरअसल, छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले वॉटर कैनन चलाया. इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई.इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की भी सूचना है. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने जताई नाराजगी

पुलिस कार्रवाई पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए थी. उनके मुताबिक छात्रों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है और इससे सरकार की विश्वसनीयता प्रभावित होती है.मुंडा ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश होनी चाहिए थी. उन्होंने लाठीचार्ज की घटना पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग

बता दें कि झारखंड में छात्र पिछले कई दिनों से JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL समेत संबंधित परीक्षाओं को रद्द करना और कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराना शामिल है. सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन मुख्य मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है. सरकार की ओर से परीक्षा व्यवस्था में सुधार और दूसरी मांगों पर कदम उठाने की बात कही गई है, जबकि छात्र अपनी प्रमुख मांगों पर लिखित और ठोस कार्रवाई चाहते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top