बोकारो | जीजीईएस टेक्निकल कॉलेज में रोटरी क्लब चास की ओर से नवगठित रोटरैक्ट क्लब को चार्टर प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पीडीजी महेश केजरीवाल ने युवाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम है। रोटरैक्ट युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है। रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष हर्षित कीर्ति राज मंडल, सचिव स्नेहा कुमारी और कोषाध्यक्ष आयुष सिंह को बनाया गया है। रोटरी चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मक सोच को समाजसेवा से जोड़कर विभिन्न कार्य किए जा सकते हैं। निदेशक प्रियदर्शी जरुहार ने इसकी सराहना की। रोटरी के सचिव विनोद चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link