चंडीगढ़ में 500-500 रुपये के नोटों का लंगर, मंदिर के बाहर बांटे बर्गर-कोल्ड ड्रिंक और कैश
चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में एक अनोखा ‘लंगर’ चर्चा का विषय बना हुआ है. शिव मंदिर के बाहर अमृतसर के रहने वाले राजा ने जरूरतमंद लोगों को 500-500 रुपये के नोट बांटे. इसके साथ लोगों को मुफ्त बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी दी गई. राजा का कहना है कि वह साल 2019 से इस तरह के कैश लंगर लगाते आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिप्टोकरेंसी है. सरकारी एजेंसियां उनके काम और आय के स्रोत की जांच कर चुकी हैं. राजा ने कहा कि वह आगे भी जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के लंगर लगाते रहेंगे. राजा इससे पहले चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में भी लोगों को पैसे बांट चुके हैं. अब उन्होंने अगले दिन पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया है. देखिए चंडीगढ़ के सेक्टर-8 से यह अनोखा वीडियो.
