बोकारो | सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ के पास स्थित यात्री शेड से पुलिस ने एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान दुंदीबाद काली मंदिर के समीप रहने वाले टुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टुल्लू इलाके में कचरा चुनने का काम करता था और उसे अत्यधिक शराब पीने की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन के कारण ही उसकी मौत हुई है। घटना के वक्त मृतक के परिजन बोकारो में मौजूद नहीं थे, यहां केवल उसका चचेरा भाई और अन्य दूर के रिश्तेदार ही मिले। परिजनों की अनुपस्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव को सुरक्षित रखने के लिए बीजीएच के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link