भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालें आज ना करें पैसे से जुड़ी ये गलती, जानें...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 13 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 13 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. किसी के लिए यही ग्रह-नक्षत्र शुभ परिणाम लेकर आते हैं, तो किसी को छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन मघा नक्षत्र और परिघ योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में संचार करेगा. ग्रहों की इस स्थिति का असर कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पूरी तरह शुभ या अशुभ नहीं रहेगा, बल्कि मिला-जुला रहने वाला है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों को किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. खासकर किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना आज नुकसान का कारण बन सकता है. अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है तो बिना पूरी जानकारी लिए धन उधार देने से बचें. आज जमीन, प्रॉपर्टी या किसी दूसरी जगह पर बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है. इसलिए आज का दिन बड़े आर्थिक फैसले लेने के बजाय अपनी मौजूदा स्थिति को संभालकर चलने का है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है. कारोबार में न तो बहुत बड़ा लाभ होने के संकेत हैं और न ही किसी बड़े नुकसान की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. ऐसे में व्यापार को सामान्य तरीके से चलाना ही बेहतर रहेगा.

गुस्से और वाणी पर संयम बनाये रखें
आज कन्या राशि वालों को अपने गुस्से और वाणी पर खास नियंत्रण रखने की जरूरत है. किसी छोटी सी बात को लेकर किसी से बहस या विवाद हो सकता है.अगर आप बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहेंगे तो परेशानी से आसानी से बच सकते हैं. खासकर परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी छोटी सी बात भी घर का माहौल खराब कर सकती है. पारिवारिक जीवन में आज कुछ उलझन देखने को मिल सकती है. घर के जरूरी काम एक-दूसरे पर डालने की वजह से काम समय पर पूरा नहीं होगा और इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो सकता है.वहीं लव लाइफ में भी आज थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बातचीत के जरिए स्थिति को संभाला जा सकता है.

दिन के अन्त में रहेगा खुशनुमा समय
हालांकि, दिन के अंत में कन्या राशि वालों के लिए कुछ अच्छी खबर भी मिल सकती है. आपकी कोई ऐसी मनोकामना पूरी हो सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था. इससे मन में खुशी आएगी और दिनभर की परेशानियां कुछ कम महसूस होंगी.शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतने के योग हैं. परिवार के लोगों के साथ बैठकर समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा.

आज का शुभ और अशुभ समय
वहीं आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से लेकर 3 बजकर 44 मिनट तक राहु काल रहेगा. राहु काल को शुभ कार्यों के लिए उचित नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए. वहीं दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए काफी अच्छा समय माना जाता है. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी के साथ आगे बढ़ने का है. अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धन के मामले में जल्दबाजी न करें, निवेश सोच-समझकर करें और परिवार में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.ऐसा करने से दिन को बेहतर तरीके से गुजारा जा सकता है.

उपाय: आज के दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. किसी असहाय और जरूरतमंद को पीला फल दान करें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top