भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Only 2,687 people in Jharkhand have pledged to donate organs after death,...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Only 2,687 People In Jharkhand Have Pledged To Donate Organs After Death, With The Highest Number Of Registrations For Corneas And Kidneys.

रांची3 घंटे पहलेलेखक: अमन मिश्रा

  • कॉपी लिंक

किडनी, लिवर, हार्ट और फेफड़ों के प्रत्यारोपण के लिए हर साल झारखंड से 2500 से अधिक मरीज चेन्नई, हैदराबाद, समेत अन्य राज्य जाते हैं। बावजूद अंगदान जागरूकता में झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में है। विश्व अंगदान दिवस पर सामने आए आंकड़ों के अनुसार, मरणोपरांत अंगदान का संकल्प लेने वालों की संख्या में झारखंड 21वें स्थान पर है।

राज्य में अब तक सिर्फ 2687 लोगों ने संकल्प लिया है। राजस्थान में यह संख्या 1,42,142 है। पड़ोसी राज्यों में ओडिशा 9561 (12वें), प. बंगाल 9215 (13वें) व बिहार 5292 (17वें) पर हैं। झारखंड में मृतक अंगदान व्यवस्था अभी शुरू नहीं हो सकी है।

झारखंड में किन अंगों व टिश्यू के लिए कितने लोगों ने लिया संकल्प…

अंग / टिश्यू पंजीकरण
हार्ट 1761
आंत 1501
किडनी 1868
लिवर 1740
फेफड़ा 1619
पैंक्रियाज 1518
ब्लड वेसल्स 1384
हड्डी 1354
कार्टिलेज 1283
कॉर्निया 1920
हार्ट वाल्व 1432
त्वचा 1325

हाल : 4 को लाइसेंस, रिम्स में शुरू नहीं राज्य में 4 अस्पतालों को लाइसेंस जारी किया गया है, पर रिम्स में अब तक शुरुआत नहीं हो सकी है। केवल चार अस्पतालों के पास लिविंग किडनी ट्रांसप्लांट का लाइसेंस है।

राजस्थान से सीखने की जरूरत राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने अंगदान के क्षेत्र में प्रगति की है। राजस्थान में 1.42 लाख लोगों ने मरणोपरांत अंगदान ​की शपथ ली है।

क्र.सं. राज्य संख्या
1 राजस्थान 1,42,142
2 महाराष्ट्र 1,17,941
3 कर्नाटक 66,922
4 गुजरात 48,632
5 मध्य प्रदेश 25,229
6 तमिलनाडु 19,205
7 तेलंगाना 17,124
8 उत्तरप्रदेश 16,309
9 केरला 14,309
10 पंजाब 11,729
11 आंध्रप्रदेश 11,047
12 ओडिशा 9,561
13 प. बंगाल 9,215
14 हरियाणा 8,773
15 दिल्ली 7,153
16 उत्तराखंड 5,454
17 बिहार 5,292
18 हिमाचल 4,157
19 छत्तीसगढ़ 3,318
20 जम्मू कश्मीर 3,226
21 झारखंड 2,687

राज्य में मृतक अंगदान की अपार संभावनाएं

मोहन फाउंडेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर जया जयराम ने कहा कि वर्ष 2025 में देश में हुए 73% मृतक अंगदान पांच राज्यों तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में हुए। झारखंड में लिविंग किडनी ट्रांसप्लांट और कॉर्निया प्रत्यारोपण की शुरुआत हो चुकी है। यदि राज्य मृतक अंगदान नीति लागू कर जागरूकता बढ़ाए और अस्पतालों में व्यवस्था हो, तो जीवनरक्षक अंगों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top