![]()
जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 19 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की। इसमें 223 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले में रूंगटा माइंस, रामकृष्णा फोर्जिंग्स, ब्राइटटेक इंडस्ट्रियल इंडिया, आरुष मेटल कास्टिंग, पैंथर सिक्योरिटीज, एलआईसी, टाटा स्टील फाउंडेशन समेत अन्य संस्थानों ने भाग लिया। कंपनियों की ओर से मोल्डिंग ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, गैस कटर, इलेक्ट्रीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, एचआर एग्जीक्यूटिव, लाइन ऑपरेटर, फोर्कलिफ्ट मशीन ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लकड़ा ने बताया कि शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य रूप से सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, जमशेदपुर क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियोजनालय द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेले, भर्ती कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने युवाओं से आगामी रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। नियोजन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
Source link