Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 14 august 2026: रिश्तों की बात करें तो आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है. किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. पुरानी यादें ताजा होंगी और काफी समय बाद किसी करीबी से बातचीत करके मन खुश हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है. अगर किसी बात को लेकर प्रेमी या प्रेमिका के बीच नाराजगी चल रही थी तो बातचीत के जरिए मामला सुलझ सकता है.
देवघर: दैनिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का खास महत्व माना जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के लिए अच्छे मौके लेकर आती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आ जाती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. इसके साथ ही उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस ग्रह स्थिति का सीधा असर कन्या राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिल सकता है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. खास बात यह है कि आज का दिन बीते दिन की तुलना में ज्यादा शुभ साबित हो सकता है.कन्या राशि के जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. किसी काम को लेकर बनी हुई चिंता भी धीरे-धीरे दूर होगी.आत्मविश्वास मजबूत होगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे. पिछले कुछ दिनों से अगर किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना हुआ था तो आज उसमें काफी राहत मिलने के संकेत हैं.कुल मिलाकर आज कन्या राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा और वे खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं.
कपड़े के व्यापारी के लिए आज धनवर्षा का दिन
व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. खासकर अगर आपका कपड़े का कारोबार है तो आज अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में अचानक कोई अच्छा सौदा मिल सकता है या फिर पुराने ग्राहक के जरिए नया काम हाथ लग सकता है. लंबे समय से किसी व्यक्ति के पास आपका पैसा या उधार फंसा हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है. कारोबार में रुका हुआ पैसा आने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर आप इस काम को समय पर और पूरी मेहनत से पूरा करते हैं तो आने वाले दिनों में इसका फायदा आपके करियर को मिल सकता है.
रिश्तों मे कड़वाहट खत्म होगा
रिश्तों की बात करें तो आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है. किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. पुरानी यादें ताजा होंगी और काफी समय बाद किसी करीबी से बातचीत करके मन खुश हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है. अगर किसी बात को लेकर प्रेमी या प्रेमिका के बीच नाराजगी चल रही थी तो बातचीत के जरिए मामला सुलझ सकता है. वहीं शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. इससे रिश्ते में नजदीकी और आपसी समझ बढ़ सकती है.
आज का दिन शुभ और अशुभ समय
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन पहले की तुलना में बेहतर रहने वाला है.मानसिक तनाव कम होने से शरीर में भी नई ऊर्जा महसूस होगी. हालांकि ज्योतिषाचार्य की सलाह के मुताबिक खान-पान और दिनचर्या को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.वहीं आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.इसके अलावा रात 9 बजकर 56 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना गया है. ऐसे में कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ, अच्छे समाचार, रिश्तों में मधुरता और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें