भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाठ जतरा रस्म के साथ शुरू ‘बस्तर का दशहरा’, 75 दिनों तक...


Last Updated:

Bastar News: पाठ जतरा (Bastar Path Jatra) को बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra) की पहली महत्वपूर्ण रस्म माना जाता है. हरियाली अमावस्या पर एक विशेष स्थान से लकड़ी लाई जाती है. इसके बाद समाज के प्रमुखों और रथ बनाने वाले कारीगरों की उपस्थिति में विधि-विधान से लकड़ी की पूजा की जाती है. इस रस्म के साथ ही दशहरा पर्व की तैयारी शुरू हो जाती है.

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पाठ जतरा की रस्म के साथ शुरू हो गया है. लगभग 75 दिनों तक चलने वाला यह दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है, जिसमें रावण दहन के बजाय पारंपरिक रथयात्रा निकाली जाती है. इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

पाठ जतरा की प्रारंभिक रस्म
पाठ जतरा को बस्तर दशहरा की पहली महत्वपूर्ण रस्म माना जाता है. हरियाली अमावस्या के दिन एक विशेष स्थान से लकड़ी लाई जाती है. इसके बाद समाज के प्रमुखों और रथ बनाने वाले कारीगरों की उपस्थिति में विधि-विधान से इसकी पूजा की जाती है. इस रस्म के साथ ही दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं.

‘ठुरलू खोटला’ का महत्व
दशहरा समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि पूजा के बाद इस लकड़ी को ‘ठुरलू खोटला’ कहा जाता है. इसका उपयोग रथ निर्माण के दौरान हथौड़े के रूप में किया जाता है. खासकर रथ के पहियों में बड़ी लकड़ियों को ठोककर फिट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.

पूजा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान
पूजा विधान में दंतेश्वरी देवी के नाम से बकरे की बलि दी जाती है जबकि कन्या देवी के नाम से मोगरी मछली अर्पित की जाती है. कन्या देवी को धरती में जल स्रोतों की देवी माना जाता है. पूजा में लाली, फूल, पत्ते, मिठाई और कपड़े सहित कई सामग्री अर्पित की जाती है.

75 दिनों तक चलता है बस्तर का दशहरा
पाठ जतरा के साथ ही बस्तर दशहरा की लगभग 75 दिनों तक चलने वाली परंपराओं और रस्मों का सिलसिला शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक रस्में निभाई जाएंगी. अंत में पारंपरिक रथयात्रा के साथ बस्तर दशहरा अपने चरम पर पहुंचेगा. इस दौरान बस्तर दशहरा समिति, मांझी-चालकी और सभी लोग शामिल होंगे. बस्तर में पूरे धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top