भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रावणी मेले में 28.33 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण:14 दिनों में बाबा...




30 जुलाई से 11 अगस्त तक, श्रावणी मेले के पहले 14 दिनों में कुल 28,33,634 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इस संख्या में 92,134 श्रद्धालु वे भी शामिल हैं जिन्होंने शीघ्र दर्शनम् कूपन का उपयोग किया। यह जानकारी देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से कुल 3,54,59,011 रुपए की आय प्राप्त हुई। इसमें से शीघ्र दर्शनम् कूपन से 2,91,19,680 रुपए की आय दर्ज की गई। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 597 मजिस्ट्रेट और पदाधिकारियों के साथ 6,763 पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, चार पुलिस अधीक्षक, तीन सीआरपीएफ कंपनियां, तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी 925 सीसीटीवी, 225 एआई कैमरे और पांच ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत 35 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर अब तक 98,436 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है। चिकित्सा सेवाओं के लिए 111 चिकित्सक, 470 पैरामेडिकल कर्मी, 40 एंबुलेंस और छह चिकित्सा जीपें तैनात हैं। सूचना केंद्रों के माध्यम से 49,257 खोया-पाया मामलों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 34,561 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से सफलतापूर्वक मिलाया गया है। शेष दो सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना डीसी ने बताया कि श्रावण माह की शेष दो सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने जानकारी दी कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए 21 अस्थायी ओपी, 13 यातायात ओपी, एटीएस, रैफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर परिसर से कई मोबाइल बरामद किए गए हैं और कुछ पॉकेटमारों को गिरफ्तार भी किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top