भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दादी-नानी के स्वाद को बनाया ब्रांड, आज Swiggy-Zomato पर बिकते हैं ठेकुआ,...


Last Updated:


Ranchi Supriya Success Story: रांची की सुप्रिया ने घर की रसोई से होममेड ब्रांड ‘होम फ्लेशवर्स’ शुरू किया. जहां 10 साल में अपनी अलग ही पहचान बना ली. वह गुजिया, ठेकुआ, निमकी, लड्डू और कई तरह के अचार बनाती हैं. जहां बिहार से यूपी तक उनके प्रोडक्ट की मांग है और Swiggy-Zomato से ऑर्डर मिलते हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली सुप्रिया जो कि अपना होममेड ब्रांड ‘होम फ्लेशवर्स’ चलाती हैं. इस ब्रांड के तहत वह गुजिया से लेकर ठेकुआ निम्की तरह-तरह के लड्डू और अचार बनाने का काम करती हैं. यह काम वह 10 सालों से कर रही हैं और स्विगी से लेकर जोमैटो तक में इनके प्रोडक्ट की काफी डिमांड है. उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर लाखों में पहुंच चुका है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

सुप्रिया ने बताया कि जब उन्होंने यह काम शुरू किया था तो लोगों ने कहा कि अब ये ठेकुआ बचेगी. इसलिए फिर उन्होंने इस चीज को बहुत ही सीक्रेट रखा. तब तक जब तक मेरा टर्नओवर अच्छा खासा नहीं चला गया. आज वही लोग मेरी तारीफ करते हैं. और मेरे क्लाइंट भी बन चुके हैं अब सारे स्नेक्स उनको मेरे हाथ के ही बने चाहिए.

बिहार से लेकर यूपी तक है डिमांड

सुप्रिया बताती हैं कि बिहार से लेकर यूपी तक उनके कस्टमर हैं. क्योंकि, जोमैटो और यह सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में अवेलेबल हैं. इसीलिए आसानी से उनके घर तक पहुंच जाता है और क्वालिटी ऐसा है कि एक बार लोग खाते हैं तो हम देखते हैं कि हमारे रिपीटेड कस्टमर बहुत होते हैं. क्योंकि, हमारा 100% ओरिजिनल और ऑथेंटिक होता है. हमने क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया और यही हमारी सबसे बड़ी कुंजी है.

हमारे पास आपको हर वैरायटी के अचार जैसे महुआ का अचार, मिर्च, नींबू, हरी मिर्च, लाल मिर्च ओल का अचार. यह सारी चीज की वैरायटी देखने को मिलेगी और यह बिल्कुल अपने हाथ से जैसे आपकी मां और दादी बनाती होंगी, वह बिल्कुल वैसे ही बनाती हैं. अपनी दादी नानी को देखकर ही वह यह सारी चीजें सीखी हैं.

दोनों बेटियों ने किया खूब सपोर्ट

सुप्रिया बताती हैं कि दोनों बेटियों ने खूब सपोर्ट किया और पति का भी पूरा सहयोग मिला. इसलिए आज यहां तक पहुंच पाई हैं. घर को संभालते हुए उन्होंने यह सारी जिम्मेदारी निभाई है. उन्होंने देखा है कि बाहर में बच्चे बर्गर पिज़्ज़ा मैगी बहुत खाते हैं, लेकिन हम लोगों ने मेथी, आंवला यह सब जो हमारा ऑथेंटिक चीजें है. इन सब चीजों को हम भूलते जा रहे हैं.

इसीलिए मेरे पास आपको मेथी के लड्डू, मडुवा लड्डू यह सारी चीज देखने को मिलेगी, जो खाने में टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ को भी प्रमोट करता है. अगर कोई आर्डर करना चाहता है तो हमारा प्रोडक्ट वह स्विगी और जोमैटो से आर्डर कर सकता है. वह जाकर सर्च कर ले होम फ्वलेर्स तो सारे के सारे विकल्प उनको दिखने लगेंगे और प्रोडक्ट सीधा उनके घर तक पहुंच जाएगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top