भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में कंटेनर ने बाइक-ऑटो में मारी टक्कर,6 की मौत:ट्रक के नीचे...




लातेहार में एक कंटेनर ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद यात्री भरी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के डेटटंगवा घाटी के पास की है। बताया जा रहा है कि कंटेनर लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चंदवा की ओर से एक ऑटो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मारी। बाइक और ऑटो कंटेनर के नीचे दब गए। इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें बाइक सवार महिला-बच्चे की मौत
डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इनमें महिला और बच्चे की मौत हो गई है। टेंपो सवार चार लोगों ने तोड़ा दम वहीं, टेंपो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कंटेनर के नीचे दबे टेंपो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई है। घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। टेंपो सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top