भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन पर बनाएं झारखंडी स्टाइल काले चने की सब्जी, पूरी के साथ...


X

ट्राई

रक्षाबंधन पर बनाएं झारखंडी स्टाइल काले चने की सब्जी, पूरी के साथ लगेगी लाजवाब

 

arw img

Kala Chana Sabzi Recipe: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और परिवार के साथ खुशियां मनाने का त्योहार है. इस दिन घर में मेहमान भी आते हैं. ऐसे में कुछ खास और स्वादिष्ट बनाने का मन हो तो झारखंडी स्टाइल काला चना की सब्जी बना सकते हैं. इसे बनाने बनाने के लिए सबसे पहले काला चना धोकर रातभर या 7-8 घंटे पानी में भिगो दें. सुबह इसे दोबारा धोकर कुकर में डालें. थोड़ा नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं. चना नरम हो जाए तो इसे अलग रख दें. अब कड़ाही में 2-3 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाला भूनें. टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो उबला हुआ काला चना डालें. थोड़ा चने का पानी डालकर 10-15 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं. आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालें. खट्टा स्वाद पसंद हो तो थोड़ा नींबू का रस या अमचूर डाल सकते हैं. तैयार है झारखंडी स्टाइल काला चना की स्वादिष्ट सब्जी. यह पूरी, पराठे और चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top