भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन स्पेशल, जमशेदपुर की प्रशारी बना रही नाम वाली कस्टमाइज्ड चॉकलेट, भाई-बहन...


Last Updated:

Rakshabandhan Customized Chocolate: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने के साथ ही भाई-बहन एक-दूसरे के लिए खास तोहफों की तलाश में हैं. इस अवसर को देखते हुए जमशेदपुर की प्रशारी होममेड और कस्टमाइज्ड चॉकलेट तैयार कर रही हैं. जो इस त्योहार के लिए एक अनोखा और यादगार उपहार बन सकती हैं.

जमशेदपुर की प्रशारी रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से कस्टमाइज्ड चॉकलेट बना रही हैं. ये चॉकलेट सामान्य उपहारों से हटकर एक व्यक्तिगत स्पर्श प्रदान करती हैं. जिससे भाई-बहन के रिश्ते की भावनाएं जुड़ी रहती हैं. प्रशारी का मानना है कि आजकल लोग महंगे तोहफों के बजाय ऐसे उपहार पसंद करते हैं. जिनमें भावनाएं और खास यादें जुड़ी हों.

इन चॉकलेट्स की मुख्य विशेषता यह है कि इन्हें अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कराया जा सकता है. भाई अपनी बहन के नाम की चॉकलेट बनवा सकते हैं, और बहनें भी अपने भाई के नाम या किसी खास संदेश के साथ चॉकलेट तैयार करवा सकती हैं. यह चॉकलेट सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि रिश्ते से जुड़ी एक खूबसूरत याद बन जाती है.

प्रशारी कई तरह की चॉकलेट उपलब्ध करा रही हैं. जिनमें रेड चिली चॉकलेट, ट्रेडिंग कुनाफा चॉकलेट और तिरामिसु चॉकलेट शामिल हैं. इसके अलावा छोटे-छोटे चॉकलेट बिट्स भी उपलब्ध हैं. चॉकलेट को सामान्य आकार के अलावा विभिन्न डिजाइन और कैरेक्टर के रूप में भी तैयार किया जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बच्चों के लिए डोरेमोन, नोडी और छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली चॉकलेट्स भी बनाई जा रही हैं. बाइक और कार पसंद करने वालों के लिए इन आकारों में भी कस्टमाइज्ड चॉकलेट उपलब्ध हैं. रक्षाबंधन के मौके पर इन कस्टमाइज्ड चॉकलेट्स की मांग बढ़ जाती है. आमतौर पर भाई अपनी बहन को राखी के साथ मिठाई या चॉकलेट का बॉक्स देते हैं.

लेकिन अगर उस चॉकलेट पर बहन का नाम या रिश्ते से जुड़ा कोई खास संदेश लिखा हो, तो उपहार का भावनात्मक मूल्य काफी बढ़ जाता है. प्रशारी बताती हैं कि कई लोग अपने भाई-बहन के नाम, निकनेम या कोई खास शब्द चॉकलेट पर लिखवाना पसंद करते हैं, जिससे यह एक खास विकल्प बन रहा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top