भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा:दो दोस्त गिरफ्तार; घर के बेड...




पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के कारोबार में कथित रूप से संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बेड के नीचे से एक देसी कट्टा बरामद किया, जबकि दूसरे आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने बताया कि पुलिस को अवैध हथियारों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुधुबिगहा निवासी बलवंत कुमार और धनुडीह निवासी रोशन कुमार रवि के ठिकानों पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान रोशन कुमार रवि के घर में बेड के नीचे से देसी कट्टा मिला। वहीं बलवंत कुमार के पास मौजूद मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया। मोबाइल से हथियार नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही पुलिस पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की गिरफ्तारी के बाद अब अवैध हथियार कारोबार के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन में मौजूद संपर्कों, बातचीत और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों युवक किन लोगों के संपर्क में थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि देसी कट्टा कहां से लाया गया था। इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान हथियार कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपियों के आपसी संबंध और हथियार से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दोनों आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। जांच के दौरान मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति का नेटवर्क कितना बड़ा है। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कार्रवाई में हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीमुल मन्नान समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के कारोबार और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top