भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की ईशा ने मसाला हट से बदली किस्मत, घर से शुरू...


Last Updated:

Ranchi Isha Success Story: रांची की ईशा कई तरह के आइटम बनाती हैं. उनका अपना ब्रांड है, जिसका नाम है ‘मसाला हट’. इस ब्रांड के तहत बाजार का मैगी मसाला अपने घर पर ही तैयार करती हैं और ऐसा कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि यह बाजार का तो नहीं है. इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता और ना ही कोई केमिकल होता है. एकदम शुद्ध तरीके से इसे बनाया जाता है. इनके पास केक मिक्स और ढोकला मिक्स जैसे पाउडर भी हैं.

केक मिक्स तो ऐसा है कि लीजिए, दूध में मिलाइए और 15 मिनट में केक बनकर तैयार, वो भी एकदम बाजार जैसा स्पंजी. इसी तरह ढोकला से लेकर ब्राउनी जैसे बहुत से आइटम्स के पाउडर इनके पासम मिलते हैं. इन्होंने बताया कि हमारे पास एक हजार से ज्यादा ऐसे कस्टमर हैं जिन्हें परमानेंट कहा जा सकता है. इसके साथ ही हम 15 लोग मिलकर यह काम कर रहे हैं.

वे बताती हैं कि ‘जब कोविड में हम घर पर बैठे थे, बाहर नहीं निकलना था. बाहर का कुछ खाना नहीं था, इन्फेक्शन का डर था, तभी यह आइडिया आया. तब लगा हम महिलाएं पूरे दिन तेल-मसाले का काम करते हैं तो क्यों ना इसी में कुछ किया जाए. बाहर से हम जो मसाले लेते हैं पता नहीं उनमें क्या और कितना प्रिजर्वेटिव मिलाते होंगे. हल्दी तक भी शुद्ध होती है या नहीं. इसी विचार के साथ दिमाग में आया कि घर पर ही शुद्ध मसाले तैयार करने का काम करती हूं.

साथ ही, बर्थडे में व हर एक छोटे सेलिब्रेशन में अब लोग केक काटना पसंद करते हैं. बहुत लोग बाजार का केक बिल्कुल नहीं खाना चाहते हैं. ऐसे में हमारे पास ढोकला से लेकर हर चीज का पाउडर मौजूद है. मतलब आप घर में पानी मिलाइए और बनाकर तैयार कर लीजिए, एकदम इंस्टेंट. व्यक्ति को एकदम शुद्ध चीज मिलती है. एक केक मिक्स की कीमत लगभग ₹100 होती है. इसी तरह बाकी प्रोडक्ट्स की भी कीमत है.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

ईशा बताती हैं, ‘कई बार हम देखते हैं कुछ ऐसी हाउसवाइफ होती हैं, जिनके हाथ में हुनर तो है, लेकिन वह हिम्मत नहीं कर पातीं कि इसको हम बाहर कैसे लेकर आएं. इसकी मार्केटिंग कैसे करें? ऐसे में अगर मान लीजिए किसी को बिरयानी बनाना बहुत टेस्टी आता है. मतलब ऐसी बिरयानी कि जो खाता है, दीवाना हो जाता है. तो उसे बिरयानी का ही एक छोटा सा ब्रांड के तहत शुरुआत कर देनी चाहिए. आपके पास इंस्टाग्राम और कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं. आप वहां पर डालें, निश्चित तौर पर ऑर्डर आएंगे.

और एक बार कस्टमर को आपका स्वाद पसंद आ गया, फिर तो एक से दो और दो से 10 कस्टमर होने में समय नहीं लगेगा. बस वह जो पहला स्टेप होता है, वही डिफिकल्ट होता है. वहीं पर औरतों को चाहिए कि अपने घर से एकदम छोटे स्तर पर शुरू करें. कोई ताम-झाम नहीं और जब आपका प्रोडक्ट शानदार होगा, तो निश्चित तौर पर धीरे-धीरे आपको ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे.’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top