भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नौकरी या व्यवसाय के साथ पढ़ाई करने का मौका, कोडरमा के संध्याकालीन...


Last Updated:

Koderma Evening College: कोडरमा का झारखंड संध्याकालीन डिग्री कॉलेज कामकाजी लोगों को उच्च शिक्षा का अवसर दे रहा है. यहां सुबह नहीं दोपहर में क्लासेस लगती हैं जहां आर्ट्स और कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई के लिए नामांकन कराया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कोडरमा. विपरीत परिस्थितियों के कारण अगर किसी विद्यार्थी की पढ़ाई बीच में छूट गई है या नौकरी और व्यवसाय के कारण नियमित कॉलेज जाना संभव नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे लोगों के लिए उच्च शिक्षा पूरी करने का एक बेहतर अवसर कोडरमा में उपलब्ध है. झुमरीतिलैया के बिशनपुर रोड पर संचालित झारखंड संध्याकालीन डिग्री कॉलेज में कामकाजी लोगों और पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. कॉलेज में फिलहाल आर्ट्स और कॉमर्स विषय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और अब दोबारा शिक्षा से जुड़कर स्नातक की डिग्री हासिल करना चाहते हैं, वे यहां नामांकन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

कामकाजी लोगों के समय को ध्यान में रखकर होती हैं कक्षाएं
झारखंड संध्याकालीन डिग्री कॉलेज के नामांकन सेल की महजबी परवीन ने बताया कि कॉलेज में कामकाजी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं का समय निर्धारित किया गया है. यहां हर कार्यदिवस पर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाता है. इसी अवधि के दौरान कॉलेज का कार्यालय भी संचालित होता है. उन्होंने बताया कि संध्याकालीन कक्षाओं की व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है, जो नौकरी, व्यवसाय या अन्य जिम्मेदारियों के कारण दिन के समय नियमित कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. इस व्यवस्था से विद्यार्थी अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्नातक की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं.

चांसलर पोर्टल से होता है नामांकन
महजबी परवीन ने बताया कि कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से होती है. सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को आरक्षण का लाभ भी दिया जाता है. एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार के नियमों के अनुरूप आरक्षण की व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी कॉलेज का विशेष ध्यान है. विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की सुविधा के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे दूर से आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने में सहूलियत हो.

स्कॉलरशिप का भी मिल सकता है लाभ
कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कॉलरशिप योजना का लाभ भी मिलता है. पात्र विद्यार्थी सरकार के नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों की पढ़ाई किसी कारणवश अधूरी रह गई है या जो नौकरी अथवा व्यवसाय के साथ अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, वैसे लोग जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा को भी जारी रख सकते हैं और उच्च शिक्षा का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top