भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिले के 20 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित



पुलिस केंद्र सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में सिमडेगा पुलिस बल,होमगार्ड,एनसीस ीकैडेट्स, स्काउट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परेड में हिस्सा लिया। एसपी ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी को बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने सिमडेगा पुलिस की उपलब्धियों और विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभावी पुलिसिंग,उत्कृष्ट कार्य एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान के लिए 7 पुलिस अवर निरीक्षक,3 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक और 10 आरक्षियों समेत कुल 20 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top