भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीआईडी की हिरासत में अजीता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार, मिली ये...


Last Updated:

झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन में स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अपने स्तर पर तेजी से कार्रवाई करने में लगी है. अब CID ने JPSC सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम को हिरासत में लिया है. दूसरी तरफ जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते भी जेल भेज दिए गए हैं.

JPSC-JSSC मामले में बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की हिरासत में अजीता भट्टाचार्य के PAZoom

रांची: झारखंड में छात्रों के जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. सीआईडी ने ब्रज कुमार राम को लिया हिरासत में ले लिया है. ब्रज कुमार राम जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य के पीए हैं. सीआईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से दो दिन की पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया. इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम की मांग की गई थी. इसी मामले में ब्रज राम की भूमिका संदिग्ध पाई गई है.

सीआईडी ने 15 अगस्त को पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को रिमांड पर लिया था और उनसे पूछताछ की गई. इस दौरान कई अहम खुलासे भी हुए. सीआईडी एल ख्यांगते के बयान का सत्यापन कर रही है.

बीते दिन 16 अगस्त को जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन से जुड़े छात्रों ने हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 20 तारीख को हजारों-लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स सीएम आवास का घेराव करेंगे और पुलिस रोक भी नहीं पाएगी.

इधर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव के अल्टीमेटम को देखते हुए अपनी नीति भी बदल ली है. सरकार ने फैसला लेते हुए आपातकालीन मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है. आज 4:30 बजे मंत्रालय में बैठक बुलाई गई है. आगे का क्या फैसला होता है यह बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा. इससे पहले छात्रों से वार्ता के लिए आज दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया गया था जहां सरकार के प्रतिनिधियों को छात्रों से बात करना था.

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. मांगे पूरी न होने पर अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है. प्रदर्शन को दबाने के लिए छात्रों पर लाठी चार्ज की गई. इससे प्रदर्शन और उग्र हो गया और सरकार पर हर तरफ से दबाव बढ़ने लगा. इसके बाद छात्रों से नए सिरे से बातचीत करने का प्रस्ताव रखा गया.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top