भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अलकतरा टैंकर से बाइक की टक्कर, एक की मौत:चलकुशा में मुआवजे की...




हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बरकट्ठा-तेतरोन मुख्य मार्ग पर केंदुआ स्थित भदानी पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान सहदेव रजक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सहदेव रजक अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से बरकट्ठा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे एक अलकतरा टैंकर से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर बरकट्ठा-तेतरोन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। परिजन मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे और 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। सड़क जाम की सूचना पर चलकुशा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। भाजपा विधायक अमित यादव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइड ऑफिस में भी कुछ देर के लिए हंगामा किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अलकतरा टैंकर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक का परिवार उचित मुआवजे और न्याय की मांग कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top