भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाई-बहन की यादों को रीजन आर्ट में सजा रही जमशेदपुर की सुप्रीत,...


Last Updated:

Jamshedpur Special Rakhi: रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही जमशेदपुर में रीजन आर्ट वाली कस्टमाइज्ड राखियां लोगों के बीच खूब पसंद की जा रही हैं. इन राखियों में भाई-बहन की यादें और तस्वीरें भी शामिल की जा रही हैं, जिन्हें सुप्रीत तैयार कर रही हैं.

जमशेदपुर. रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राखियों के डिजाइन और ट्रेंड में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले जहां बाजारों में पारंपरिक राखियां ही सबसे ज्यादा पसंद की जाती थीं, वहीं अब भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने के लिए लोग कुछ अलग और यादगार तलाश रहे हैं. इन दिनों जमशेदपुर में रीजन आर्ट वाली कस्टमाइज्ड राखियां लोगों के बीच खूब पसंद की जा रही हैं. खास बात यह है कि इन राखियों में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि भाई-बहन की यादें और तस्वीरें भी शामिल की जा रही हैं.

फोटो लगी राखी
जमशेदपुर की सुप्रीत इन दिनों खास तरह की कस्टमाइज्ड रीजन आर्ट राखियां तैयार कर रही हैं. उनकी बनाई राखियों में भाई या बहन की फोटो को बेहद खूबसूरती से कस्टमाइज किया जाता है. ग्राहक अपनी पसंद की तस्वीर भेजते हैं और उसी के आधार पर राखी को तैयार किया जाता है. यही वजह है कि बाजार में मिलने वाली सामान्य राखियों से अलग इन राखियों की अपनी एक खास पहचान बन रही है.

साथ में खूबसूरत पैकिंग में रोली चावल भी
सुप्रीत की खासियत सिर्फ फोटो वाली राखी तक सीमित नहीं है. वह राखी के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी चीजों को भी एक साथ तैयार कर रही हैं. राखी के साथ अक्षत, रोली और सिंदूर जैसी सामग्री को भी खूबसूरत तरीके से पैक किया जाता है. इससे लोगों को रक्षाबंधन के दिन पूजा की तैयारी के लिए अलग-अलग सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और एक ही पैकेज में कई चीजें मिल जाती हैं.

बनाती हैं यादगार तोहफे
रीजन आर्ट के जरिए तैयार की जा रही इन राखियों में भाई-बहन की फोटो, नाम और पसंद के मुताबिक डिजाइन को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा सुप्रीत कई तरह की दूसरी कस्टमाइज्ड चीजें भी तैयार कर रही हैं. इनमें की-रिंग, चेन और कई तरह के पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम शामिल हैं. यानी रक्षाबंधन के मौके पर सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि भाई या बहन के लिए यादगार तोहफे भी एक ही जगह तैयार करवाए जा सकते हैं.

भावनाओं को दिया जा रहा महत्व
सबसे खास बात यह है कि इन राखियों के पीछे भावनाओं को महत्व दिया जा रहा है. किसी भाई की बचपन की तस्वीर हो या भाई-बहन की कोई खास याद, उसे राखी का हिस्सा बनाकर यह त्योहार और भी खास बनाया जा सकता है. यही वजह है कि युवाओं के साथ-साथ परिवार के लोग भी इस तरह की कस्टमाइज्ड राखियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

बदलते दौर में रक्षाबंधन भी अब सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित नहीं रह गया है. लोग अपनी भावनाओं को अलग अंदाज में व्यक्त करना चाहते हैं और कस्टमाइज्ड रीजन आर्ट राखियां इसी बदलते ट्रेंड की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई हैं. जमशेदपुर में सुप्रीत द्वारा तैयार की जा रही ये राखियां भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, यादों और भावनाओं का एक नया रंग जोड़ रही हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top