भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मेधावी विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति




विद्या वनस्थली शिक्षा समिति द्वारा संचालित जूनियर सेकेंडरी स्कूल,सिमडेगा में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, संस्कृति और विद्यार्थियों की प्रतिभा के रंग में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के संरक्षक आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज सहित मनोज सारंगी, रामनिवास अग्रवाल, रेखा रानी, माया अग्रवाल, सुशीला देवी, पूर्व छात्र सत्यजीत कुमार, अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ प्राचार्या प्रभा केरकेट्टा ने ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने खड़िया लोकनृत्य सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। फैसल एवं अनन्या ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं साकिब राज,मनन और अंजलि ने हिंदी,अंग्रेजी और संस्कृत में स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्रता दिवस एवं सामान्य ज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों के बीच 47,512 रु की छात्रवृत्ति का वितरण रहा। चरन किसान, अनुदीप बाबा, नायरा कुमारी, माही कुमारी, निखिल गोयल, अभिषेक डुंगडुंग, साकिब राज एवं बेबी गोयल को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संरक्षक डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार, शिक्षा और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। एसएमसी अध्यक्षा मनोरमा एक्का ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन लक्ष्मी पाठक ने किया,जबकि राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह के सफल आयोजन में रिजवाना, सोनी, छोटेलाल, सुमैया, अंजू, लता, मुन्नूरेन और आकांक्षा सहित विद्यालय परिवार का सहयोग रहा। समापन पर भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज +



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top