प्रखंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में प्रखंड के छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए विधायक मद से बना एकमात्र लाइब्रेरी मूलभूत सुविधा से वंचित है। मामले को लेकर लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्रों ने मूलभूत सुविधा को लेकर दर्जनों बार प्रखंड कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया है, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान पर पहल नहीं किया। बार-बार प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा छात्रों की मांग उपेक्षा से तंग आकर छात्रों ने अपनी मांग को लेकर मंगलवार को डीसी संदीप कुमार मीणा से मिले और समस्या का आवेदन दिया। छात्रों ने डीसी को बताया कई महीने से बोरिंग मशीन खराब पड़ी है। पीने के पानी के लिए लगाया गया आरओ सिस्टम खराब पड़े है। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद लाइब्रेरी अंधेरा में डूब जाता है। लाइब्रेरी में कई महीनों पुस्तक नहीं आया है।
Source link