भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के पास मनाली जैसा अहसास, घनघोर जंगल में लॉन्ग ड्राइव का...


Last Updated:

रांची से 15 किमी दूर ओरमांझी-अनगड़ा रास्ता खूबसूरत लॉन्ग ड्राइव के लिए मशहूर है. घने जंगलों और पक्की सड़क के बीच का नजारा मनाली जैसा अहसास देता है. बरसात में यहां की हरियाली और झरने मन मोह लेते हैं. पास का ‘गूंगा गांव’ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पास अगर आप प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ओरमांझी से अनगड़ा जाने वाला रास्ता बेहतरीन विकल्प है. रांची से महज 15 किलोमीटर दूर यह मार्ग खूबसूरती के मामले में मनाली को भी मात देता है.

घने जंगलों के बीच पक्की सड़क
इस रास्ते की सबसे बड़ी खासियत यहां की प्राकृतिक सुंदरता है. सड़क के दोनों ओर घनघोर जंगल हैं. बरसात के मौसम में यह नजारा और भी खूबसूरत और मनमोहक हो जाता है. यहां की हरियाली और शांत माहौल में ड्राइविंग का एक अलग ही आनंद मिलता है. कई लोग तो केवल ड्राइविंग का मज़ा लेने के लिए 40 किलोमीटर दूर से यहां आते हैं.

बॉलीवुड सेट जैसा दिखता है गूंगा गांव
इस रास्ते पर आगे बढ़ने पर गूंगा गांव आता है. इस गांव की खूबसूरती देखकर ऐसा लगता है मानो आप किसी बॉलीवुड फिल्म के सेट पर आ गए हों. चारों तरफ फैली हरियाली के बीच मिट्टी के छोटे-छोटे, साफ-सुथरे घर बेहद आकर्षक लगते हैं.

स्थानीय निवासी संगा बताते हैं कि वे मिट्टी की झोपड़ियों में रहते हैं. उनका जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है. वे लकड़ी चुनते हैं, गाय-भैंस और बकरी पालकर दूध बेचते हैं. गांव के पास छोटे-छोटे झरने भी हैं. यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ग्रामीण झालमुड़ी जैसी चीजें बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं.

यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप इस खूबसूरत जगह की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानी जरूर बरतें:

  • अकेले यात्रा न करें: सुरक्षा के लिहाज से महिलाएं यहां अकेले जाने से बचें, क्योंकि यह इलाका काफी सुनसान रहता है. बेहतर होगा कि ग्रुप में जाएं.
  • खाने-पीने का सामान साथ रखें: यहां आसपास ढाबे नहीं हैं. निकटतम ढाबा 2 से 3 किलोमीटर दूर मिलता है.
  • पानी साथ रखें: अपने साथ पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में जरूर ले जाएं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top