भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद के पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी:हादसे में तीन मजदूर...




धनबाद के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद वाशरी परिसर में हड़कंप मच गया। घायलों में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह दस नंबर निवासी अमर महतो और सुदामडीह निवासी दिलीप यादव शामिल हैं। तीसरे मजदूर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। तीनों मजदूर आउटसोर्स एजेंसी आरके कंस्ट्रक्शन के लिए पाथरडीह कोल वाशरी में मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। वेल्डिंग मशीन में अचानक विस्फोट हो गया कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक विस्फोट हो गया। मशीन फटने से निकली चिंगारी और गर्म सामग्री की चपेट में आने से तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। शरीर के कई हिस्सों में जलने के गंभीर निशान हादसे के बाद दो घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उपचार शुरू किया। बताया गया कि उनके शरीर के कई हिस्सों में जलने के गंभीर निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल मजदूर का इलाज किसी दूसरे अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद वाशरी में कार्यरत कर्मचारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान मशीनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top