भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुर्गी पालन करने वाले किसानों के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही...


Last Updated:

Subsidy on poultry farming: डॉ. राकेश कुमार तिवारी के अनुसार अगर किसी किसान के पास मुर्गी पालन यूनिट लगाने के लिए अपनी जमीन नहीं है और वह जमीन खरीदता है, तो सरकार की ओर से स्टांप शुल्क में छूट की सुविधा भी दी जाती है. इससे किसान को जमीन खरीदने में अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सकती है. इसके अलावा मुर्गी पालन यूनिट के लिए बिजली कनेक्शन को लेकर भी सरकार की ओर से सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इससे यूनिट शुरू करने वाले किसानों को जरूरी बुनियादी सुविधाएं जुटाने में मदद मिलती है.

गोंडा: खेती के साथ पशुपालन और मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं के जरिए किसानों को मुर्गी पालन की यूनिट शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है. गोंडा के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने लोकल 18 से बातचीत में मुर्गी पालन से जुड़ी योजना की जानकारी दी.

डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि 10 हजार मुर्गियों की क्षमता वाली यूनिट लगाने वाले पात्र किसानों को सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना के तहत बड़ी मुर्गी पालन यूनिट स्थापित करके किसान इसे रोजगार और आमदनी का अच्छा जरिया बना सकते है.

डॉ. राकेश कुमार तिवारी के मुताबिक, 10 हजार मुर्गियों की क्षमता वाली यूनिट लगाने में करीब 1 करोड़ रुपये तक की लागत आती है. योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास करीब एक एकड़ जमीन होना जरूरी है. जमीन पर मुर्गियों के लिए शेड, जरूरी उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं की जाती है. उन्होंने बताया कि परियोजना शुरू करने के लिए किसान के पास कुल लागत का करीब एक चौथाई हिस्सा अपने खाते में उपलब्ध होना चाहिए. यानी किसान को अपनी ओर से भी कुछ पूंजी लगानी होगी. बाकी व्यवस्था योजना और बैंक से मिलने वाली वित्तीय सहायता के माध्यम से की जा सकती है.

सीएससी से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन:
मुर्गी पालन की यूनिट शुरू करने के इच्छुक किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन के दौरान किसान को जरूरी दस्तावेज देने होंगे. इसके साथ ही योजना की पात्रता और परियोजना से जुड़ी जानकारी भी जांची जाएगी.

किसानों को आवेदन करने से पहले अपने नजदीकी पशु चिकित्सा विभाग से योजना की वर्तमान शर्तों और सब्सिडी की पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए, ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो.

जमीन नहीं है तो मिल सकती है सुविधा:
डॉ. राकेश कुमार तिवारी के अनुसार अगर किसी किसान के पास मुर्गी पालन यूनिट लगाने के लिए अपनी जमीन नहीं है और वह जमीन खरीदता है, तो सरकार की ओर से स्टांप शुल्क में छूट की सुविधा भी दी जाती है. इससे किसान को जमीन खरीदने में अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सकती है. इसके अलावा मुर्गी पालन यूनिट के लिए बिजली कनेक्शन को लेकर भी सरकार की ओर से सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इससे यूनिट शुरू करने वाले किसानों को जरूरी बुनियादी सुविधाएं जुटाने में मदद मिलती है.

रोजगार और आमदनी का बन सकता है जरिया
मुर्गी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और अतिरिक्त आमदनी का अच्छा साधन बन सकता है. किसान अंडे और मुर्गियों की बिक्री के जरिए कमाई कर सकते हैं. बड़ी यूनिट शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं.

About the Author

Manish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top