भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सेवानिवृत्त स्टाफ के लिए िनजी पेशे से शुरू की पेंशन देने की...




राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद ने बुजुर्गों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए पहल करते हुए अपनी निजी वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस मुहिम के जरिए उन्होंने न केवल अपनी दुकान में काम करने वाले पुराने सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता जताई, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी बेसहारा बुजुर्ग महिला के जीवन में भी उम्मीद की नई किरण बिखेरी है। साथ ही बीकेएन कंपनी की दुकान में 15 वर्षों से भी अधिक समय तक निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले बुजुर्ग कर्मी जवाबल लाल उर्फ राय जी को जीवन भर के लिए 2000 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की। वहीं बाजार में लहसुन-प्याज बेचकर किसी तरह अपनी गुजर-बसर कर रही एक असहाय बुजुर्ग महिला के दर्द को समझते हुए उन्हें भी आजीवन 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने दोनों बुजुर्गों को भरत प्रसाद की ओर से पांच-पांच महीने की अग्रिम पेंशन राशि क्रमशः दस हजार एवं पांच हजार रुपए सौंपी। एसडीपीओ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक छोटे कारोबारी द्वारा समाज के बुजुर्गों के प्रति ऐसा संवेदनशील दायित्व निभाना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर भरत प्रसाद की निजी स्तर पर वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत कृतज्ञता का दुर्लभ उदाहरण है। जब शरीर जवाब दे जाए। अपने भी मुंह मोड़ लें। तब कोई अजनबी अगर रोटी और दवा का मुकम्मल इंतजाम कर दे, तो वह ईश्वर से कम नहीं होता। 25 साल सेवा देने वाले कर्मी को दी जाएगी दो डिसमिल जमीन : भरत प्रसाद भरत प्रसाद ने कहा कि उनका सबसे बड़ा सपना बेसहारा बुजुर्गों और अनाथों के लिए सीता मइया वृद्धा आश्रम का निर्माण करना है। इसके लिए उन्होंने साढ़े छह एकड़ जमीन भी खरीद ली है। उनकी परिकल्पना एक ऐसे आधुनिक और सुविधा-संपन्न आश्रम की है। वहां बुजुर्गों के लिए अस्पताल, सुंदर पार्क, बगीचा और बुनियादी सुख-सुविधाएं होंगी। बच्चों के लिए स्कूल की भी व्यवस्था होगी। ताकि हर बेसहारा को एक छत के नीचे परिवार जैसा अपनत्व और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान में 15 साल से अधिक समय तक सेवा देने वाले हर बुजुर्ग कर्मी को उम्र ढलने पर जीवन भर नियमित पेंशन दी जाएगी। ताकि वे बुढ़ापे में किसी पर आश्रित न रहें। सम्मान से जी सकें। भरत प्रसाद ने घोषणा की कि जो कर्मी उनकी दुकान में 25 वर्षों तक काम करेगा, उसे परिवार का सदस्य मानते हुए डेढ़ से दो डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top