होमवीडियोदेश
कच्छ में कबाड़ के बाड़े में भीषण धमाका, CCTV में दिखी तबाही; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ जिले के नखत्राणा इलाके में कबाड़ के बाड़े में हुए भीषण विस्फोट का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में धमाके की भयावहता साफ दिखाई दे रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी टेंपो की डीजल टंकी में अचानक जोरदार धमाका हुआ. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. एलसीबी, एसओजी, और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचकर विस्फोट के कारणों की जांच कर रही हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
