![]()
निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पतरातू में महिला एवं बाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं महिलाओं की सहभागिता रही। इस दौरान विभिन्न विषयों पर पंचायत के मुखिया जाकिर अख्तर के द्वारा चर्चा करते हुए बच्चों एवं महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर टीआरआईएफ की ललिता देवी, वार्ड सदस्य मंजू देवी, लखनी देवी, पंकज महतो, सूरजनाथ महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सहजकर्ता दल के सदस्य उपस्थित रहे।
Source link