भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज छाए रहेंगे बादल, वज्रपात की आशंका, 23 अगस्त को पलामू समेत...


Last Updated:

झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम बदला रहेगा. आज राज्य में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

झारखंड मौसम: आज छाए रहेंगे बादल, वज्रपात की आशंका, कल भारी बारिश का अलर्टZoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश और बादलों का सिलसिला जारी रहेगा. आज 22 अगस्त को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 23 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.

कल 23 अगस्त को कहां होगी भारी बारिश?

  • रविवार 23 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में मौसम ज्यादा सख्त रुख अपना सकता है. मौसम केंद्र ने पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा है.
  • 24 और 25 अगस्त को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और हवाओं का असर देखा जा सकता है. इसके बाद 26 और 27 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि इन दो दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है.

तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभव

  • अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, इसके बाद के तीन दिनों में तापमान स्थिर रहेगा.
  • बीते 24 घंटों में राज्य का सबसे गर्म स्थान बहारागोड़ा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 33.7, सरायकेला में 34.5, डालटनगंज में 32.1 और रांची में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में यह 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

  • राज्य के कई इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान चाईबासा में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा जमशेदपुर, बोकारो-थर्मल और लातेहार में भी हल्की बूंदें पड़ीं.
  • मानसून सीजन में 1 जून से अब तक बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो चाईबासा में सबसे ज्यादा 931.7 मिमी बारिश हो चुकी है. रांची में 864.6 मिमी, जमशेदपुर में 672.7 मिमी और डालटनगंज में 639.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. नमी की बात करें तो डालटनगंज में सबसे ज्यादा 98 प्रतिशत और रांची में 95 प्रतिशत ह्यूमेडिटी दर्ज हुई है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top