भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुंबई में 22 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरी, हादसे में...


Last Updated:

Mumbai News: देशभर में गणपति बप्‍पा के आगमन की धूम शुरू हो चुकी है. महाराष्‍ट्र में गणपति महोत्‍सव काफी उत्‍साह के साथ मनाया जाता है. जब तक प्रभु गणेश विराजमान रहते हैं, प्रदेश में उत्‍सवी उत्‍साह रहता है. मुंबई में तो गणपति का विशेष उत्‍साह के साथ स्‍वागत किया जाता है.

मुंबई में 22 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 की मौतZoom

मुंबई के भूलेश्‍वर में 22 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. (फोटो :ANI)

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है. 22 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा के अचानक गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्‍य लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के शिकार सभी लोगों को नजदीकी अस्‍पताल में ले जाया गया. हादसे में घायल लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुंबई स्थित भूलेश्वर इलाके में गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया. करीब 22 फीट ऊंची ‘भूलेश्वरचा राजा’ की प्रतिमा का संतुलन अचानक से बिगड़ गया, जिससे वह गिर गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा 22 अगस्त की रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना और जय अंबे चौक के पास हुआ. प्रतिमा को भायखला से भूलेश्वर स्थित पंडाल ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पंडाल से करीब 50 से 60 मीटर पहले ही प्रतिमा गिर गई.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top