भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू, चतरा…झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात का...


रांची: झारखंड में आज रविवार को मानसून एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है. रांची मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के कई जिलों मे आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है. आज झारखंड के 6 जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. ऐसे में आज इन जिलों के लोगों क बाहर निकलने से पहले सावधान रहना चाहिए.

आज इन जिलों में है आंधी-बारिश का खतरा

आज 23 अगस्त को खासतौर पर उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की आशंका है. हालांकि, रांची मौसम केंद्र रांची ने झारखंड भर में आज भारी बारिश तथा आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया गया है.

जानें 23 से 28 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

आज 23 और 24 अगस्त को झारखंड में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का असर बना रहेगा. 25 और 26 अगस्त को भी झारखंड में आंधी-गरज और बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग के सब-डिवीजन अलर्ट में 27 और 28 अगस्त के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 28 अगस्त तक झारखंड में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि 21-27 अगस्त के सप्ताह में झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश कुछ से कई स्थानों पर होने तथा 28 अगस्त से अगले सप्ताह में बारिश सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है.

जानें आज कहां मौसम सुहावना रहेगा

बारिश और बादलों के कारण रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू-गढ़वा के कई हिस्सों में तापमान में राहत मिल सकती है. वहीं, खासकर जिन इलाकों में दोपहर या शाम को बारिश होगी, वहां मौसम सुहावना महसूस होगा. रांची में आज करीब 30 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम-न्यूनतम तापमान का अनुमान है.

जानें झारखंड में सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई

पिछले 24 घंटों में उपलब्ध मौसम आंकड़ों के अनुसार साहिबगंज जिले के राजमहल में 50.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे ज्यादा रही. वहीं, मौजूदा मानसून सीजन में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चाईबासा में अब तक करीब 931.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे पश्चिमी सिंहभूम का यह क्षेत्र संचयी बारिश के मामले में आगे है.

जानें आज का तापमान और AQI का हाल

जानकारी के अनुसार शहर-आधारित पूर्वानुमानों में आज डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान करीब 33°C रहने का अनुमान है, जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम करीब 27°C रह सकता है. यानी आज झारखंड के मैदानी हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है, लेकिन बारिश वाले इलाकों में राहत मिलेगी.

इसके अलावा वायु गुणवत्ता की स्थिति जिले-दर-जिले अलग रहने वाली है. 23 अगस्त को धनबाद का AQI 276 दर्ज किया गया, जो ‘अनहेल्दी’ श्रेणी में है. वहीं, दूसरी ओर अलग रियल-टाइम स्रोतों में झारखंड के शहरों के आंकड़े इससे काफी अलग दिख रहे हैं. बारिश और तेज हवा होने पर धूल-कण कम होने से AQI में सुधार की संभावना रहती है, लेकिन औद्योगिक इलाकों में प्रदूषण स्थानीय स्तर पर खराब रह सकता है.

जानें कल झारखडं में कहां हुई बारिश

22 अगस्त से पहले के 24 घंटे में साहिबगंज के राजमहल में 50.4 मिमी बारिश सबसे अधिक दर्ज हुई. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, जमशेदपुर, लातेहार और बोकारो थर्मल में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं. उपलब्ध रिपोर्टों में चाईबासा में करीब 10 मिमी बारिश दर्ज होने की जानकारी है.

ऐसे में कुल मिलाकर झारखंड में अगले कुछ दिन मानसून के लिहाज से सक्रिय रहने वाला है. आज लोगों को विशेषकर वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश वाले छह जिलों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए सावधान रहने को कहा गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top