Last Updated:
Jamtara News: जामताड़ा के थंडारडीह गांव में धार्मिक टिप्पणी पर तनाव फैल गया. यहां देखते ही देखते गांव में 2000 की संख्या में लोग जुट गए. सूचना पर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. हालांकि इस मामले में मौलाना अफरोज को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है.
जामताड़ा में फेसबुक पर कथित धार्मिक टिप्पणी से थंडारडीह में तनाव
जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शनिवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई. आरोप है कि सोशल मीडिया पर पहले हिंदु देवी -देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई. इसके बाद मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इसके बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम गांव पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया. जहां स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
2000 लोगों के जुटने से बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस टिप्पणी से आक्रोशित करीब 2000 लोग थंडारडीह पहुंच गए. जहां बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ जुटने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई. इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल बुलाया और इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया.
जामताड़ा में हिंदू-देवी देवताओं पर टिप्पणी के बाद तनाव
इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि में कुरुवा इलाके में मौलाना अफरोज पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफरोज को गिरफ्तार कर लिया था.
जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी पर गांव में तनाव
भीड़ से पुलिस की हुई झड़प
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अनंत कुमार और एसडीपीओ वसीम रजा तीन थानों की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां एसडीपीओ, डीएसपी और तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और लोगों के बीच तनाव तथा धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.
मौलाना अफरोज आलम
इसी दौरान प्रशासनिक वाहन को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार एसडीपीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन भी भीड़ में शामिल लोगों द्वारा छीने जाने की सूचना है. हालांकि इसकी पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मंदिर में तोड़फोड़ की चर्चा
इस घटना के दौरान स्थानीय मंदिर में भी तोड़फोड़ किए जाने की चर्चा सामने आई है. हालांकि, पुलिस-प्रशासन की ओर से फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच कर रही है. जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कथित उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जहां पहचान के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
तनाव को देखते हुए थंडारडीह और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें