भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Goldy Brar Leaked Audio: ‘हमने ही मारा निज्जर’, लीक ऑडियो में गैंगस्टर...


होमताजा खबरदेश

‘हमने ही मारा निज्जर’, लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ का दावा; बताया क्यों ठोका?

Last Updated:

Goldy Brar Leaked Audio: कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित लीक ऑडियो सामने आया है. इसमें बराड़ ने दावा किया है कि उसकी टीम ने ही निज्जर की हत्या की थी. उसने कथित तौर पर हत्या की वजह निज्जर पर युवाओं को नशे के कारोबार में इस्तेमाल करने वाले लोगों को समर्थन देने से जुड़ी बताई है. निज्जर की हत्या जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुई थी. इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में बड़ा तनाव आया था. कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए थे, जिसे नई दिल्ली ने खारिज किया था.

'हमने ही मारा निज्जर', लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ का दावा; बताया क्यों ठोका?Zoom

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर गोल्डी बराड़ का कथित लीक ऑडियो सामने आया है.

नई दिल्ली: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा सामने आया है. कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर ली है. एक लीक ऑडियो क्लिप में बराड़ को यह कहते हुए सुना गया है कि उसकी टीम ने ही निज्जर को मारा. दावा है कि उसने यह बात खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा से बातचीत के दौरान कही. बराड़ ने कथित तौर पर निज्जर पर युवाओं को नशे के कारोबार में धकेलने वाले लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. हालांकि, इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में इसके दावे को लेकर सावधानी जरूरी है.

कथित ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने निज्जर की हत्या के पीछे की वजह भी बताई है. उसके मुताबिक, कुछ लोग 16-17 साल के युवाओं को नशे की बिक्री के लिए इस्तेमाल करते थे. वह दावा करता है कि निज्जर ऐसे लोगों को समर्थन और मजबूती देता था. बराड़ के अनुसार, इन्हीं वजहों से उसने और उसकी टीम ने निज्जर को निशाना बनाया. निज्जर की हत्या जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर की गई थी. इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया था.

लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने क्या कहा?

कथित बातचीत में बराड़ कहता है कि जो लोग कम उम्र के युवाओं को नशा बेचने के लिए तैयार करते हैं या उन्हें ब्लैकमेल करके इस काम में लगाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उसने आरोप लगाया कि निज्जर ऐसे लोगों को समर्थन देता था ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके. इसी आधार पर बराड़ ने कथित तौर पर कहा कि उसकी टीम ने निज्जर को मारने का फैसला किया. इस दावे की पुष्टि किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है.

निज्जर की हत्या के बाद तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने संसद में कहा था कि कनाडाई एजेंसियां हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संभावित संबंधों के आरोपों की जांच कर रही हैं. भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेतुका बताया था. नई दिल्ली ने कनाडा पर खालिस्तान समर्थक तत्वों को पनाह देने का भी आरोप लगाया था.

निज्जर हत्याकांड पर अब तक क्या हुआ?

निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के रिश्ते बेहद खराब दौर में पहुंच गए थे. दोनों देशों ने राजनयिक स्तर पर कई कदम उठाए. भारत ने अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था. हालांकि, बाद में कनाडा की जांच में भारत से जुड़े आरोपों को लेकर स्थिति बदली. पिछले महीने कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की डिप्टी कमिश्नर लिसा मोरलैंड ने कहा था कि संगठित अपराध की जांच और दाखिल आरोपों में भारतीय अधिकारियों के शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है.

गोल्डी बराड़ पर FBI का इनाम

गोल्डी बराड़ भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित है. उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामलों में सामने आया है. अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI ने पिछले महीने बराड़ की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 50 हजार डॉलर तक के इनाम की घोषणा की थी. FBI ने उसे लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से कथित तौर पर जुड़ा हुआ बताया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ कई अपराधों में साथ रहे हैं, हालांकि दोनों के बीच पिछले साल अलगाव की खबरें भी सामने आई थीं.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top