Last Updated:
Delhi-NCR Traffic: दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार से बारिश का दौर चल रहा है. इसके चलते कई महत्वपूर्ण सड़कें तालाब बन गईं. यहां से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भी बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. (फाइल फोटो)
Delhi-NCR Traffic: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा. 25 अगस्त 2026 को सुबह-सुबह ही देश की राजधानी समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई. इससे कुछ महत्वपूर्ण रूट्स पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. दिल्ली AIIMS के साथ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले रूट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बता दें कि इससे पहले सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-नोएडा रूट पर लंबा जाम लग गया. इसके अलावा IGI एयरपोर्ट पर कम से कम 15 फ्लाइट्स पर खराब मौसम का असर पड़ा.
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश के बीच कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ. द्वारका के मेन रोड नंबर-201 पर बारिश के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे NSUT से 3/13 रेड लाइट, द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात की आवाजाही बाधित हो गई. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित हिस्से से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है. द्वारका ट्रैफिक सर्किल के अनुसार, मेन रोड नंबर-201 पर पेड़ गिरने के बाद यातायात को सुचारू रखने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. वाहन चालकों से पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखने की अपील की गई है. बारिश के दौरान वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की भी सलाह दी गई है.
इस तरफ जरा संभलकर चलें
उधर, आजाद मार्केट रेलवे अंडरपास में भी भारी बारिश के दौरान जलभराव की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्क किया है. जलभराव की स्थिति बनने पर यहां यातायात को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जा सकता है. पुलिस ने शास्त्री नगर/केडी चौक से स्वामी नारायण मार्ग, कमल टी-प्वाइंट, न्यू रोहतक रोड, रानी झांसी रोड होते हुए आजाद मार्केट चौक तक जाने वाला वैकल्पिक मार्ग सुझाया है. इसके अलावा किशन गंज वाई-प्वाइंट से ओल्ड रोहतक रोड, स्वामी नारायण मार्ग, कमल टी-प्वाइंट, न्यू रोहतक रोड और रानी झांसी रोड होते हुए आजाद मार्केट चौक पहुंचने का दूसरा विकल्प भी बताया गया है. पुलिस ने भारी बारिश के दौरान अंडरपास से बचने की सलाह दी है.
🚨 TRAFFIC ALERT 🚨
🚧🌧️Due to heavy rainfall, a tree has fallen on Main Road No. 201, Dwarka, on the stretch from NSUT towards 3/13 Red Light, Dwarka, causing obstruction to the smooth movement of traffic.
⚠️ Commuters are advised to avoid the affected stretch and use…