राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के 26वें दिन शाम पांच बजे तक कुल 1 लाख 55 हजार 206 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ धाम में जलार्पण किया। शीघ्रदर्शनम कतार से 2050 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, वहीं डाक बम श्रद्धालुओं की संख्या 3648 रही। श्रावण मास में बाबा बासुकिनाथ धाम में कांवरियों की भीड़ लगातार बनी हुई है। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्त पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाबाधाम से जल लाकर बासुकिनाथ में जलार्पण कर रहे हैं। मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Source link