![]()
लोहरदगा, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में हस्तनिर्मित राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्या प्रेरणा शंखधर के नेतृत्व एवं निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन करते हुए लगभग 350 से अधिक सुंदर व आकर्षक राखियां तैयार कीं। इन राखियों को भारतीय डाक के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों तक भेजा जा रहा है, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर जवानों को बच्चों के स्नेह और शुभकामनाओं का संदेश मिल सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रेरणा शंखधर ने कहा कि विद्यार्थियों का यह छोटा-सा प्रयास देश की सीमाओं पर दिन-रात ड्यूटी कर रहे सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में देशप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व व संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करेगा।
Source link