![]()
गुमला|घाटों बगीचा स्थित एक गोदाम से लगभग एक लाख रुपए मूल्य के इवेंट मैनेजमेंट के सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित राजीव रंजन लाल ने गुमला थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सिसई रोड गुमला के निवासी हैं और इवेंट डेकोरेशन का काम करते हैं। उन्होंने अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए रोपना उरांव का एक कमरा किराए पर लिया था। जिसका उपयोग वे गोदाम के रूप में कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वे पिछले कुछ दिन से अपने गोदाम पर नहीं गए थे। सोमवार की रात करीब 8 बजे जब वे कुछ आवश्यक सामान निकालने के लिए गोदाम पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला गायब था। जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की, तो इवेंट से जुड़ा करीब एक लाख रुपए का सजावट का सामान गायब मिला। इस घटना के बाद पीड़ित ने गुमला थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है और पुलिस से जल्द से जल्द सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।
Source link