भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: AIR-1 बनने का सीक्रेट क्या? नीमकाथाना की बेटी ने बताया...


Last Updated:

Success Story: सीकर जिले की खुशी अग्रवाल ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की सीएस प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ऑनलाइन पढ़ाई, बेहतर प्लानिंग और लगातार रिवीजन को दिया.

Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस प्रोफेशनल जून 2026 परीक्षा का परिमाण जारी कर दिया है. इस परीक्षा में सीकर जिले की खुशी अग्रवाल ने टॉप किया है. जिले के नीमकाथाना की रहने वाली खुशी ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है. जारी परीक्षा परिणाम में खुशी ने 700 में से 432 अंक हासिल किए है. खुशी ने सानिया समीर खान के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है.

रिजल्ट देखा तो पहले यकीन नहीं हुआ: खुशी अग्रवाल ने बताया कि जब रिजल्ट में ऑल इंडिया पहली रैंक की जानकारी मिली तो उन्हें शुरुआत में विश्वास ही नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने गूगल पर परिणाम दोबारा चेक किया, तब पहली रैंक की दिखी. देशभर में टॉप करने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर खुशी और उनके माता-पिता को बधाई दी.

ऑनलाइन पढ़ाई और बेहतर प्लानिंग बनी सफलता की कुंजी: खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और टीचर्स को दिया है. खुशी ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से इस परीक्षा की तैयारी की थी. इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी रखी और रेगुलर पढ़ाई और टाइम टेबल के अनुसार प्लानिंग से पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा. उन्होंने बताया कि समय पर सिलेबस कर करने की सबसे बड़ी चुनौती थी. शुरू में उन्होंने सिलेबस को कवर करने का शेड्यूल बनाया. सिलेबस कर होने के बाद लगातार रिवीजन पर फोकस किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टेस्ट और रिवीजन पर रखा सबसे ज्यादा फोकस: खुशी ने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने टेस्ट और रिवीजन पर पूरा फोकस किया. परीक्षा से पहले बार-बार पूरे सिलेबस को बढ़ा. परीक्षा में भी उन्होंने पूरा पेपर अटेंप्ट किया. उनका मानना है कि रोजाना टेस्ट देने से समय मैंने एग्जाम में आत्मविश्वास बना रहता है और टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है. ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी.

परिवार के सहयोग से मिला हौसला: खुशी के पिता गोपाल अग्रवाल व्यवसायी हैं, जबकि माता पूनम अग्रवाल गृहिणी हैं। दो भाई-बहनों में खुशी सबसे बड़ी हैं. माता-पिता ने बताया कि खुशी पढ़ाई के प्रति शुरू से ही बेहद गंभीर रही हैं और लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत करती थीं. उनकी 82 वर्षीय दादी ने भी पोती की सफलता पर उसे गले लगाकर बधाई दी. खुशी ने कहा कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए रोजाना 8 घंटे से भी अधिक की पढ़ाई की है.

युवाओं को मोबाइल से दूरी और मेहनत का संदेश: ऑल इंडिया टॉपर खुशी अग्रवाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में जो भी काम करें, उसे बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए. मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई और जरूरी कार्यों तक सीमित रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत, सही टाइम मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top