भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अनियंत्रित पिकअप वैन चहारदीवारी तोड़ आंगन में घुसी



दुमका|गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा डीसी मोड़ के निकट मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित एक घर की चाहरदीवारी को तोड़ते हुए आंगन में घुस गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप वैन एक कुत्ता को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर चाहरदीवारी को तोड़ते हुए आंगन में घुस गया। हादसे के समय गृहस्वामी अपने बच्चे के साथ आंगन में बैठी थीं लेकिन गनीमत रही कि पिकअप वैन नींबू के पेड़ से टकराकर रुक गया। दुर्घटना में पिकअप वैन चालक हरीश और उसका साथी राहुल घायल हो गए। हरीश के सीने में अंदरूनी चोट लगी है जबकि वैन का शीशा टूटने से राहुल के शरीर कई जगह जख्मी हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए अमड़ापाड़ा सीएचसी भेजा गया। गृहस्वामी ने क्षतिग्रस्त चहारदीवारी, नींबू के पेड़ और फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top