भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में 60 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:आरोपियों में एक...




पलामू पुलिस ने 121 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी कपिल चौधरी के अनुसार, यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया जा रहा था और इसकी खेप पलामू के हरिहरगंज में पहुंचाई जानी थी। तस्करों की कार में दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं। पुलिस को 25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि लातेहार के मनिका की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर मेदिनीनगर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप के नेतृत्व में सतबरवा थाना के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। 117 पैकेटों में कुल 121 किलोग्राम गांजा बरामद रात करीब 12:05 बजे संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और आगे की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 117 पैकेटों में कुल 121 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू (25) और शम्भू कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। सनोज पेशे से ड्राइवर है, जबकि शम्भू लेस्लीगंज में बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी का संचालन करता है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए ओडिशा में वाहन पर ओडिशा की नंबर प्लेट लगाते थे और झारखंड में प्रवेश करने के बाद झारखंड की नंबर प्लेट लगा देते थे। जब्त की गई कार मेदिनीनगर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस अब वाहन मालिक से भी पूछताछ करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top