Last Updated:
Jamshedpur Geeta Girl: जमशेदपुर की 15 वर्षीय अजेता श्री कनौजिया अपनी अनोखी प्रतिभा के कारण शहर में ‘गीता गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं. वह भगवद्गीता के कई श्लोक और देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम’ को एक ही सांस में गाने में माहिर हैं, जिससे उनकी कला लोगों को काफी प्रभावित करती है.
जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर की 15 वर्षीय अजेता श्री कनौजिया अपनी अनोखी प्रतिभा के कारण शहर में ‘गीता गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं. वह भगवद्गीता के कई श्लोक और देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम’ को एक ही सांस में गाने में माहिर हैं. उनकी यह कला लोगों को काफी प्रभावित करती है. साथ ही सुनने के बाद कोई उनकी तारीफ करता है. आइये जानते हैं उनके बारे में.
अजेता किसी पहचान की नहीं हैं मोहताज
अजेता अपनी इस खास कला के लिए जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगातार मंच प्राप्त कर रही हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों में उनकी प्रस्तुति को विशेष महत्व दिया जाता है, जहां उनकी आवाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है.
जनप्रतिनि भी कर चुके हैं सराहना
अजेता की प्रतिभा को कई बड़े नेताओं ने सराहा है. जहां कार्यक्रमों में उपस्थित मंत्री, विधायक और सांसद जैसे जनप्रतिनिधि उनकी प्रस्तुति सुनकर उनकी कला की प्रशंसा कर चुके हैं. कम उम्र में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान और देशभक्ति को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना उन्हें अन्य बच्चों से अलग बनाता है.
पढ़ाई और परंपरा का संगम
अजेता चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर में पढ़ाई करती हैं और अपनी इस विशेष प्रतिभा को भी लगातार निखार रही हैं. उनका मानना है कि आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों और संस्कारों को याद रखना बेहद जरूरी है, जबकि बच्चे सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताते हैं.
माता-पिता का योगदान
अजेता बताती हैं कि उनके माता-पिता ने बचपन से ही उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़े रखा. उन्होंने उन्हें जीवन के महत्व को समझाया और अपनी परंपराओं से अवगत कराया.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें