भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

DDA Housing Scheme : रक्षाबंधन पर डीडीए का बड़ा तोहफा, 33 लाख...


Last Updated:

DDA Housing Scheme : दिल्ली विकास प्राधिकरण ने रक्षाबंधन पर मकान खरीदारों को बड़ा तोहफा देते हुए 1,287 एमआईजी और एचआईजी फ्लैट बेचने का ऐलान किया है. यह स्कीम नरेला में शुरू की जा रही है, जिस पर 25 फीसदी की छूट का भी ऐलान किया गया है. इसके आसपास मेट्रो कनेक्टिविटी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जैसी सुविधाएं भी हैं.

रक्षाबंधन पर डीडीए का बड़ा तोहफा, 33 लाख रुपये की छूट पर मिलेगा आलीशान फ्लैटZoom

डीडीए ने 28 अगस्त से हाउसिंग स्कीम शुरू की है.

नई दिल्ली. मकान और फ्लैट बेचने वाले बिल्डर अक्सर अपने खरीदारों को लुभाने के लिए ऑफर देते हैं. लेकिन, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जिस तरह का ऑफर अपने खरीदारों को दिया है, वैसा शायद ही आपने कभी देखा या सुना होगा. डीडीए ने रक्षाबंधन के त्योहार पर मकान का सपना देखने वालों को गजब का तोहफा दिया है. प्राधिकरण ने इन फ्लैट पर 25 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि 1.33 करोड़ वाला फ्लैट महज 1.09 करोड़ रुपये में मिल जाएगा.

प्राधिकरण ने कहा है कि दिल्ली के नरेला इलाके में आवासीय योजना के तहत हाई इनकम ग्रुप (HIG) और मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) वाले फ्लैट उतारे गए हैं. इन फ्लैट की बुकिंग 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से शुरू हो गई है. योजना के तहत डीडीए ने 1,287 फ्लैट्स को बेचने के लिए उतारा है. योजना के तहत नरेला के अलग-अलग सेक्टरों में एचआईजी और एमआईजी फ्लैट्स पर ऑफर दिया है. स्कीम के तहत नरेला के सेक्टर ए1 से लेकर ए4 पॉकेट और पॉकेट -4 में फ्लैट उपलब्ध रहेंगे.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top